लातेहार: गुम हुए 16 मोबाइल फोन उनके मालिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा सौंपा गया
लातेहार पुलिस के द्वारा लगातार CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल को बरामद किया जा रहा है इसी क्रम में गुरुवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड, रांची के निर्देशानुसार गुम हुए कुल 16 मोबाईल को बरामद कर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव लातेहार के द्वारा उनके असली मालिकों को सौंपे गये।