जखनिया: जखनिया में पेड़ की कटाई के दौरान पेड़ गिरने से टूटा हाईटेंशन तार और खंभा, घंटों बाजार में बिजली रही गुल
गाज़ीपुर के जखनिया में नीलामी के बाद पेड़ कटाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक पेड़ हाईटेंशन तार पर गिर गया, जिससे तार टूट गया और बिजली का खंभा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पूरा बाजार में घंटो बिजली गुल रही। बिजली गुल होने की वजह से लोग परेशान रहे। दरअसल जखनिया तहसील परिसर में नीलामी के बाद पेड़ों की कटाई का काम चल रहा था।