सुसनेर: कल से शारदीय नवरात्र, सजने लगे दुर्गा पंडाल; सुसनेर में 6, मोड़ी में 4 स्थानों पर विराजेंगी माता
सुसनेर प्रखंड में कल रविवार से शारदीय नवरात्र पर्व की शुरुआत होगी। इसको लेकर नगर में तैयारियां तेज हो गई हैं। मां दुर्गा के स्वागत के लिए दुर्गा पंडाल सजाए जा रहे हैं, वहीं बाजार में भी माता रानी की प्रतिमाओं की दुकानें सजकर तैयार हो गई हैं। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे से नरबड़िया में दुर्गा पंडाल सजाने का काम शुरू किया गया। सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था होगी