सरधना: जीएसटी विभाग द्वारा राम भवन में व्यापारियों की समस्याओं पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन, जीएसटी विभाग रहा मौजूद
सरधना नगर के रामलीला मैदान स्थित राम भवन में शुक्रवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के तत्वावधान में जीएसटी विभाग द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के अंतर्गत पहुंचे अधिकारियों के समक्ष नगर के विभिन्न कारोबारी ने समस्याएं रखी और उनके समाधान की मांग की जिस पर शिविर में मौजूद अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।