कोरबा: मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत, मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जाँच में जुटी पुलिस
Korba, Korba | Apr 21, 2026 कोरबा में सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का कटा हुआ शव मिला। शव देखकर फाटक पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की।यह घटना टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर सामने आई है।