हुज़ूर: भोपाल के कोलार में युवती ने लिव-इन पार्टनर पर रेप का मामला दर्ज कराया
Huzur, Bhopal | Oct 26, 2024 भोपाल के कोलार इलाके में रहने वाली युवती ने अपने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। दोनों का परिचय शादी डॉटकॉम के जरिए हुआ था। इसके बाद दोनों लिव-इन में रहने लगे। आरोपी युवक मुरैना क रहने वाला है। आरोपी जल्द शादी का झांसा देकर युवती के साथ लगातार संबंध बनाता रहा। युवक द्वारा शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।