**झोपड़पट्टी में छोटे बच्चों और जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित कर मनाया जन्मदिन**
**पांवटा साहिब।** कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्रीस्कूल, पांवटा साहिब की शिक्षिका **सोनी मैम** ने अपना जन्मदिन समाज सेवा को समर्पित करते हुए झोपड़पट्टी क्षेत्र में छोटे बच्चों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरित कर मनाया।
इस अवसर पर **उम्मीदों का दीप फाउंडेशन** के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष **जी. आर. बत्रा** तथा कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्रीस्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जरूरतमंद बच्चों और परिवारों को भोजन वितरित किया तथा मानव सेवा और परोपकार का संदेश दिया।
सोनी मैम ने कहा कि जन्मदिन की वास्तविक खुशी तब मिलती है, जब अपनी खुशियों में समाज के जरूरतमंद लोगों को भी शामिल किया जाए। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।