महोबा: भरवारा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो महिलाएं घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Mahoba, Mahoba | Apr 27, 2026 सड़क हादसे में बाइक सवार दो महिलाएं घायल हो गईं। पनवाड़ी थाना क्षेत्र के स्योडी गांव निवासी अमरकली और माया परिजनों के साथ बाइक से जा रही थीं, तभी पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल महोबा ले गए, जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका उपचार जारी है।