पीलीबंगा: रेलवे लाइन रोही अहमदपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की हुई मौत
रेलवे लाइन रोई अहमदपुर के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने आज सोमवार को जानकारी देते हुए बताया की मुरली धर सहायक उप निरीक्षक आरपीएफ चौकी हनुमानगढ़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि अज्ञात पुरुष के ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पीलीबंगा पुलिस ने धारा 194 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।