उदवंत नगर: गजराजगंज एसएसटी पॉइंट से वाहन चेकिंग दौरान पुलिस ने दस लाख 70 हजार रुपया जब्त किया।
गजराजगंज ओपी क्षेत्र के एसएसटी पॉइंट से बाइक व चार पहिया वाहन से पुलिस ने जांच के क्रम में 10 लाख 70 हजार रुपया जब्त कर थाना में जमा करवाया।गजराजगंज ओपी अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि आगामी 1 जून को आरा में लोकसभा का चुनाव है। जिसको लेकर चेक पोस्ट से गुजरने वाले सभी वाहनों का जांच पड़ताल किया जा रहा है। उसी दरम्यान साक्ष्य के अभाव में राशि जब्त हुआ।