गोहपारु: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत देवरी गांव में कुएं की हुई साफ-सफाई
शहडोल जनपद पंचायत गोहपारू अंतर्गत देवरी गांव में जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर कुएं की साफ सफाई की गई है,जनपद पंचायत गोहपारू से शनिवार को लगभग 3:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई है कि जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर देवरी गांव में कुएं की साफ सफाई की गई है,जिससे ग्रामीणों को पेय जल के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा और जल गंगा संवर्धन अभियान का संदेश दिया गया है।