भक्ति में डूबा गांव गाजे-बाजे संग निकला नगर भ्रमण क्षेत्र अंतर्गत पंचायत में आयोजित श्री श्री 108 श्री गणेश, श्रीराम भक्त हनुमान एवं श्री शनि देव प्राण प्रतिष्ठा तीन दिवसीय महायज्ञ के दूसरे दिन भव्य नगर भ्रमण निकाला गया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल देखने को मिला।