सज्जनगढ़: सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने धर्मांतरण और मारपीट मामले में फरार 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में
सज्जनगढ़ थाना पुलिस ने ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत धर्मांतरण और मारपीट के बहुचर्चित मामले में फरार चल रहे 10वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोहन रावत निवासी कंजितरा,थाना कुशलगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में गठित टीम ने 8जुलाई को कुशलगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।