लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खौफ दिखाकर रंगदारी वसूलने वाले गिरोह पर खरगोन पुलिस का शिकंजा और कस गया है। 10 करोड़ की फिरौती और फायरिंग मामले में पुलिस ने दो और मास्टरमाइंड, सालिग्राम उर्फ संजय पाटीदार (धार) और योगेश भाटी (उज्जैन) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक लग्जरी ब्रेजा कार और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।