खंडवा: उचित मुआवजा मिलने के बाद खत्म हुआ हाईटेंशन लाइन विवाद, किसान संगठन ने समाप्त किया आंदोलन
खंडवा। धनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुलगांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन निर्माण को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद शनिवार को समाप्त हो गया। प्रभावित महिला किसान को उचित मुआवजा और आर्थिक सहायता मिलने के बाद राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने अपना धरना-प्रदर्शन और आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी।