भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सोमवार शाम5:00 बजे अयोध्या शहर के सहारतगंज चौराहे पर पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं शिवेंद्र सिंह ने प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर तथा 51 किलो की विशाल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।