BAGHPAT DESK : बागपत के अहेड़ा गांव में खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के प्रयास के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर पलटने से दो किसानों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय अजयपाल और प्रवीण के रूप में हुई है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, धान की बुवाई का कार्य चल रहा था। खेत में रोटावेटर के साथ काम करते समय एक ट्रैक्टर दलदल में धंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए चार अन्य ट्रैक्टर बुलाए गए, लेकिन वे भी कीचड़ में फंस गए।
इसके बाद पांचवां ट्रैक्टर मौके पर लाया गया। फंसे ट्रैक्टरों को खींचकर बाहर निकालने के प्रयास के दौरान दो ट्रैक्टर अचानक पलट गए। उनकी चपेट में आने से अजयपाल और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी म�
Baghpat, Bagpat | Jul 11, 2026