सैदपुर: भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सरोज कुशवाहा का जिले भर में हुआ भव्य स्वागत
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सरोज कुशवाहा के पहली बार गाजीपुर आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। कैथी में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. विजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। सैदपुर पहुँचकर उन्होंने तहसील मुख्यालय पर स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।