नागौर: शहर के बस स्टैंड से अवैध जुआ सट्टा खेलते दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, ₹1320 किए गए जब्त
Nagaur, Nagaur | Dec 16, 2024 नागौर की कोतवाली थाना पुलिस ने सोमवार को अवैध जुआ सट्टा के खिलाफ कारवाई करते हुए शहर के बस स्टैंड से दो जुआरियों को गिरफ्तार किया। वहीं उनके कब्जे से 1320 रूपए भी पुलिस ने जब्त किए। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर शहर के बस स्टैंड पर दबीश दी गई। इस दौरान आरोपी मोहम्मद हुसैन व फिरोज को अवैध जुआ सट्टा खेलते गिरफ्तार किया।