नागौर: राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर नागौर में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
Nagaur, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन में रविवार को राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया । वहीं 100 से अधिक पुलिस कर्मियों ने शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के दौरान नागौर एसपी नारायण टोगस ने शिविर का निरीक्षण किया।