नागौर: शहर के मूण्डवा चौराहे स्थित शहीद स्मारक पर विजय दिवस मनाया गया, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Nagaur, Nagaur | Dec 16, 2024 नागौर जिला मुख्यालय के मूण्डवा चौराहे स्थित शहीद स्मारक पर आज सोमवार को विजय दिवस मनाया गया। इस दौरान विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में नागौर जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल,सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी, नगरपरिषद सभापति सहित जनप्रतिनिधि व शहीदों के परीजन मौजूद रहे।