झांसी: झांसी के एसएसपी ने नए कानूनों पर पुलिसकर्मियों, छात्रों और महिलाओं को दीनदयाल सभागार में किया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Nov 1, 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने 1 नवंबर को पं. दीनदयाल सभागार और सेंट उमर इंटर कॉलेज में नए आपराधिक कानूनों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। SSP ने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि नए कानून जांच प्रक्रिया को पारदर्शी बनाता है।