आगरा: पंचकुइयां स्थित झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले चार बच्चों ने बोर्ड परीक्षा की पास,माता-पिता का नाम किया रोशन
Agra, Agra | Apr 23, 2024 आगरा के पंचकुइयां अंतर्गत झुग्गी-झोपड़ी में रहकर नींबू-मिर्ची बेचकर अपने परिवार का पेट पालने वाले परिवारों के चार बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं को अच्छे अंकों से पास कर नाम रोशन किया हैं। बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में चाइल्ड एक्टिविस्ट नरेश पारस का बड़ा योगदान है। जिनके दम पर झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले बच्चों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सफलता पाई हैं