आगरा: पत्नी के लेखपाल बनते ही पति ने साथ रखने से किया मना, परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा मामला, काउंसलर ने दी जानकारी
Agra, Agra | Apr 22, 2024 परिवार परामर्श केंद्र का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें एक पति ने अपनी मेहनत से पत्नी को लेखपाल बनाया। लेकिन अब पति ने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया है, क्योंकि पति का कहना है कि यह ना तो घर का काम करती है, और ना ही खाना बनाती है, मामला अब परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर अमित गौड़ ने पूरे मामले की जानकारी दी है।