आगरा: थाना रकाबगंज अंतर्गत बालूगंज स्थित कंप्यूटर कोचिंग संचालक ने छात्रा के नंबर भेजे अश्लील मैसेज,छात्रा ने आरोपी को पीटा
Agra, Agra | Apr 22, 2024 आगरा के बालूगंज स्थित कंप्यूटर कोचिंग संचालक ने अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा के नंबर पर अश्लील मैसेज भेजे। इस बात पर गुस्साई छात्रा ने कोचिंग पर पहुँच कर आरोपी को पकड़ लिया। उससे माफी मंगवाई और उसे जमकर पीट डाला। जिसका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। छात्रा ने आरोपी की पुलिस से शिकायत नही की हैं।