आगरा: कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पहुंचे आगरा, पदाधिकारी के साथ की बैठक
Agra, Agra | Apr 22, 2024 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे आगरा पहुंचे, और पदाधिकारी के साथ बैठक की, इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है। केंद्र सरकार के किए गए वादों को जुमला बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं पर ईडी व अन्य जांच एजेंसी का दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजद रहे।