पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह खींची के करीबी माचलपुर के कांग्रेस नेता फूल सिंह गुर्जर ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया जिन्हें भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सदस्यता दिलाई। बुधवार को शाम 7:00 बजे क्षेत्र में डीजे और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी ने फूल माला बनाकर स्वागत किया।