मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय पदाधिकारी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मोहनगढ़ के भाजपा मंडल महामंत्री धर्मेंद्र मोदी उर्फ बुल्ले का एक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।