किस्को: किस्को में आजसू की जनसभा में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल, कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
किस्को प्रखंड क्षेत्र के नारी नवाडीह गाँव के धुर्वा मोड़ के मैदान में सोमवार शाम 3:00 आजसू पार्टी के जनसभा कार्यक्रम मे कांग्रेस पार्टी छोड़कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने आजसू पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया, इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी लोगों का आजसू केंद्रीय महासचिव नीरू शांति भगत के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।