किस्को: अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र से 60 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस छोड़ आजसू का दामन थामा
लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत किस्को प्रखण्ड के नारी धुर्वा मोड़ में आजसू पार्टी का चुनावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र नारी नवाडीह से कांग्रेस पार्टी छोड़कर 60 से अधिक की संख्या में युवाओं ने आजसू का दामन थामा। जिसे एनडीए प्रत्याशी नीरू शान्ति भगत द्वारा अंग वस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया