किस्को: शहर और गांवों में मनाया गया भैया दूज का पर्व
लोहरदगा जिले में शहर से लेकर गांव तक भाई और बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार भैया दूज रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे मनाया गया। भैया दूज के मौके पर बहनों ने पूजा-अनुष्ठान करते हुए भाई की लंबी आयु और जीवन में प्रगति को लेकर प्रार्थना की। वहीं भाइयों ने बहनों की आजीवन रक्षा और जीवन में जब भी आवश्यकता हो साथ खड़े होने का संकल्प लिया।