जहानाबाद: भीषण गर्मी के कारण 20 जून तक बंद रहेंगे जिले के स्कूल, डीएम अलंकृता पांडे का सख्त निर्देश
जहानाबाद। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे के मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जारी निर्देश पर जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में कक्षा 5 तक की पढ़ाई 16 जून से 20 जून 2026 तक बंद रहेगी। वहीं कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाएं केवल सुबह 10:30 बजे तक संचालित की जाएंगी।