चूरू: वरिष्ठ पत्रकार पर हमले का CCTV फुटेज आया सामने, लाठी से किए गए वार कैमरे में कैद
Churu, Churu | Jul 7, 2026 चूरू शहर के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत पर शनिवार रात हुए जानलेवा हमले का सीसीटीवी वीडियो मंगलवार को सामने आया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक शेखावत पर लाठी से ताबड़तोड़ वार करता दिखाई दे रहा है। फुटेज में साफ नजर आता है कि शेखावत अपने सिर को बचाने के लिए हाथ आगे कर वार रोकने का प्रयास करते हैं।