अनूपगढ़: अनूपगढ़ नगर परिषद के बाहर बनी हरित बगिया का नगर परिषद जेईएन ने किया निरीक्षण
अनूपगढ़ नगरपरिषद के बाहर सौंदर्यकरण को लेकर हरित बगिया बनाई गई है। इस हरित बगिया में पक्षियों के लिए पानी और चुगे की व्यवस्था भी की गई है।आज नगर परिषद के जेईएन मनफूल राम ने हरित बगिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इसकी साफ सफाई समय पर होती रहे। आज निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों ने पक्षियों के पानी के लिए परिंडे भी बांधे।