कैराना: कैराना स्थित न्यायालय ने अलग-अलग मामलों में दो दोषियों को सुनाई सजा
वर्ष 2004 में कांधला थाने पर राजकुमार निवासी गांव जसाला के विरुद्ध मारपीट और धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोषी को न्यायालय उठने तक की अवधि की सजा और दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। इसके अलावा वर्ष 2005 में कांधला थाने पर काला निवासी गांव घसौली के विरुद्ध एक अन्य मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसे सजा हुई।