राठ: राठ कस्बे के अतरौलिया इलाके में पिता की पिटाई से मौत के मामले में कलियुगी पुत्र को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
Rath, Hamirpur | Jun 19, 2026 राठ कस्बे के अतरौलिया इलाके में अपने पिता की मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए आज शुक्रवार को न्यायालय भेज दिया है। मृतक व्यक्ति की पत्नी ने अपने पुत्र के विरुद्ध पति की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए राठ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।