महसी: खैरीघाट थाना क्षेत्र में घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार दोपहर घर में सोई हुई थी। तभी गांव निवासी एक व्यक्ति आया और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। नींद खुलने पर आवाज लगने की कोशिश की तभी आरोपी ने मुंह दबा लिया।