बांके बाज़ार: सैफगंज में एक ही पाइन की दोबारा सफाई करा मनरेगा योजना में गड़बड़ी का आरोप, सरकारी राशि के दुरुपयोग की आशंका।
गया जिले के बाँके बाजार प्रखंड अंतर्गत सैफगंज पंचायत में मनरेगा योजना के तहत बड़े घोटाले का मामला सामने आया है। पंचायत के जगदीशपुर गांव में एक ही पाइन (नहर) की सफाई दोबारा कराए जाने को लेकर ग्रामीणों ने सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि सरकारी राशि के दुरुपयोग के लिए एक ही कार्य को नाम बदलकर दोबारा कराया जा रहा है।