सड़क हादसे में महिला की मौत का जिम्मेदार ऑटो चालक गिरफ्तार, तेज गति से चला रहा था ऑटो।
पंचकूला में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वाले ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई थी जबकि दो अन्य यात्री घायल हुए थे।
जानकारी के अनुसार यह हादसा 16 जून को हुआ था जब कालका निवासी व्यक्ति पंचकूला के सिविल अस्पताल सेक्टर-6 से दवाई लेकर वापस कालका जाने के लिए ऑटो में सवार हुए। रास्ते में ऑटो चालक ने अन्य यात्रियों को भी वाहन में बैठाया और वाहन को तेज गति से चलाता रहा।
जब ऑटो सुरजपुर पुल के समीप पहुंचा तो चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं रख पाया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन में सवार बुजुर्ग महिला रेवा गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वहीं अन्य दो यात्रियों को भी चोटें पहुंचीं। घायलों को राहगीरों की मदद से सिविल अस्पताल सेक्टर-6 पहुंचाया गया।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार घायल व्यक्ति के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125 और 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अमरावती चौकी इन्चार्ज प्रीतम सिंह की अगुवाई में हमारी टीम ने आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच के दौरान की गई पूछताछ में आरोपी ऑटो चालक राहुल कुमार उर्फ पंजाबी, निवासी जिला रूपनगर, पंजाब, ने स्वीकार किया कि वह जल्दबाजी में वाहन को तेज गति से चला रहा था, जिसके कारण वाहन नियंत्रण से बाहर होकर ट्रक से टकरा गया।
डीसीपी का मानना है कि वाहन चलाते समय तेज रफ्तार, जल्दबाजी और नियमों की अनदेखी सीधे लोगों की जिंदगी को खतरे में डालती है। बिना लाइसेंस और लापरवाही से वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रखेगी। हमारी अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें क्योंकि सड़क पर एक छोटी गलती किसी परिवार से उसका अपना छीन सकती है। Like /comment /share / follow instagram and you tube subscribe
https://nsmpkp.com News Social Media Pinjore Kalka Panchkula Reporter mani Pinjore / kalka 19-6-2026,
my E-mail:manisharma4009@ gmail.com what's app no:-9896944009
https://www.instagram.com/p/DZwyp8VBhIF/?igsh=cGgwcnJ0aHVxZWd6