महाराजगंज: हिलहा गांव में घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने एक लाख की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की
12 अप्रैल रविवार सुबह 6:00 बजे चोरी की घटना की जानकारी परिजनों को प्राप्त हुई। चोरी की घटना को अंजाम शनिवार व रविवार की मध्य रात्रि अंजाम दिया गया है। पीड़ित ने कुछ लोगों के नामजद तहरीर देकर चोरी की घटना से संबंध बताया गया है। नाम जड़ किए गए लोगों का पहले से ही अपराधिक इतिहास मौजूद है। इन लोगों के द्वारा पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है।