गिरिडीह: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की दुर्गापुर ले जाते समय मौत, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
चार दिन पहले सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए मोहनपुर निवासी इम्तियाज मियां की मौत इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाने के क्रम में शनिवार को हो गई। रविवार को 1 बजे शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मृतक बोडो में बीते गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हुए थे। घटना के बाद सदर अस्पताल में इलाज होने के तुरंत बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया था।