बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक हुई
Ballia, Ballia | Apr 24, 2026 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार की शाम चार बजे विकास भवन सभागार में जिला उद्योग बंधु, व्यापार बंधु एवं श्रम बंधु की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।