बहराइच: नवापुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवापुरवा के रहने वाले अखिलेश का शव घर में फंदे से लटकता हुआ मिला। जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।