होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से खाद्य विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए कस्बा रनिया पामा रोड स्तिथ एक खाद्य प्रतिष्ठान में 26 किलोग्राम खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी को नष्ट करवाया वहीं दूसरे खाद्य प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थ रंगीन कचरी के नमूने संग्रहित किए।