गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित द्वारा जनसुनवाई का आयोजन बुधवार को दोपहर 1 बजे किया गया। जिसमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।एसपी ने एक-एक कर सभी लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों को त्वरित कार्रवाई को निर्देश दिए। एसपी ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया हैं।