रामसनेही घाट: टिकैतनगर पुलिस ने रानी मऊ गैस एजेंसी मोड़ और करमनगर चौराहा से चोरी के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
टिकैतनगर पुलिस ने रानीमऊ तराई स्थित एक इंटरलॉकिंग ईंट फैक्ट्री से चोरी के मामले के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्त विजय कुमार और निर्मल को गिरफ्तार किया गया। चोरी का सामान खरीदने के आरोप में कबाड़ी महमूद को भी गिरफ्तार किया। टिकैतनगर पुलिस के द्वारा बताया गया अभी शेष ₹7000 नगद और एक मोटर और एक जग की बरामदगी के लिए पुलिस टीम जांच कर रही है।