पीलीभीत: न्यूरिया थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से मारपीट और अश्लील हरकत की धमकी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और अश्लील हरकत करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 17 जून की शाम करीब 7 बजे शांति स्वरूप पुत्र हेमराज कथित रूप से शराब के नशे में उनके घर में घुस आया और मारपीट की। आरोप है कि उसने महिला और उसकी बेटी के साथ अभद्र हरकत करने की धमकी दी