कायमगंज: पुलग़ालिब तिराहा पर प्रेमिका को बुलाने के लिए टावर पर चढ़ा उत्तराखंड का युवक, पुलिस कर रही है उतारने का प्रयास
कायमगंज के पुल ग़ालिब तिराहा पर प्रेमिका को बुलाने के लिए उत्तराखंड निवासी युवक करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कायमगंज कोतवाली पुलिस टावर पर चले युवक को उतारने का प्रयास कर रही है। युवक प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा है।मौके पर देखने वालों की भीड़ जुट गई सूचना पर कायमगंज सीओ राजेश कुमार द्विवेदी भी पहुँचे है।