विदिशा के अरिहंत विहार जैन मंदिर परिसर में थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर जैन युवा संगठन द्वारा शुक्रवार दोपहर 12 बजे सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज की महिला और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया।इस दौरान धार्मिक आयोजन भी आयोजित किए गए।