शराब पीकर पत्नी को मारना एक पति को महंगा पड़ गया है। पत्नी ने पुलिस बुलाकर अपने पति को गिरफ्तार करवा दिया है। मामला नगर के पुरानी बाजार का है। दर असल में हुआ यूं कि पुरानी बाजार निवासी शंकर जायसवाल शराब पीकर अपने घर पहुंचा और पत्नी को गाली गलौज करने लगा। पत्नी जब गाली देने से मना की तो उसके साथ मारपीट करने लगा।